जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना रोड एरिक्सन के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दुकानदारों के अनुसार, कैप पहने हुए एक लड़का दुकान के अंदर घुसा और सीधे दुकानदार पर चाकू सटा दिया. उसने धमकी दी कि जल्दी-जल्दी दुकान खाली कर दो, नहीं तो बैग में बम रखकर उड़ा देंगे.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक स्पीकर मिला, जिसे उसने अपने मोबाइल से इस तरह सेट किया हुआ था कि उससे बम फटने जैसी ‘बीप-बीप’ की आवाजें आ रही थीं.(नीचे भी पढ़े)
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसकी मंशा क्या थी.




