• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 5, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp incharge in bhagwan birsa munda birth place : झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू, किया बिरसा मुंडा को नमन, 2029 में भाजपा की सरकार झारखंड में बनाने का लिया संकल्प

Jharkhand bjp incharge in bhagwan birsa munda birth place : झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू, किया बिरसा मुंडा को नमन, 2029 में भाजपा की सरकार झारखंड में बनाने का लिया संकल्प
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने खूंटी प्रवास के दौरान अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर आना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है. साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा के वंशजों सुखराम मुंडा एवं बुधराम मुंडा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया. इस दौरान झारखंड प्रदेश के सह-प्रभारी द्वय क्रमशः छत्तीसगढ़ में मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. मौके पर प्रदेश प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता है, जनजातीय समाज का कल्याण सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की उन्नति के लिए बहुत कुछ किया है. धरती आबा बिरसा मुंडा की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को देश जाने इसके लिए उन्होंने उनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. जनजातीय समाज की एक बेटी को राष्ट्रपति बनाया. प्रदेश प्रभारी ने जनजातीय समाज के साथ संगठन के जुड़ाव को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड़ भाजपा जनजातीय समाज को और मजबूती के साथ जोड़ेगी और जल्द ही इस परिवर्तन को पूरा देश देखेगा. कहा कि भाजपा जनजातीय समाज के साथ संवाद, संपर्क को और मजबूत करेगी तथा गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, विकास और कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास होगा. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार हम जब किसी काम की शुरुआत करते हैं तो भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं. आज झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं दोनों सह-प्रभारी द्वारा अपना कार्यभार संभालने से पहले धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आकर झारखंड़ के अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। यह इसी परंपरा का हिस्सा है. श्री साहू ने राज्य की वर्तमान सरकार की बिरसा मुंडा के गांव के प्रति उदासीनता पर आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार के समय में इस गांव का विकास किया गया था, सड़कें बनायी गयी थी, पुस्तकालय बनाया गया था. लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार के छह साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना दुखद है. झारखंड़ भाजपा सह प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निवासी होने के नाते इस राज्य की हर राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी रहती है. झारखंड भाजपा का संगठन मजबूत है, यह और मजबूत होगी और 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, इसका संकल्प लेकर काम करेंगे. साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रेरणादायक बतलाया. झारखंड भाजपा की सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली ग्राम उलीहातु पहुँचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया. भगवान बिरसा मुंडा जी का त्याग, संघर्ष और साहस सदैव हम सभी को राष्ट्र, समाज और जनजातीय गौरव के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा.(नीचे भी पढ़े)

वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मिलकर प्रदेश प्रभारी ने लिया मार्गदर्शन
झारखंड प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी द्वय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया. साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी संगठन को और मजबूती प्रदान करने आदि को लेकर विचार-विमर्श हुआ. कड़िया मुंडा ने प्रदेश प्रभारी को झारखंड की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए.मौके पर प्रदेश प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि वरीय नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. उनके अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी.(नीचे भी पढ़े)

पार्टी कार्यकर्ता फागु मुंडा के घर प्रदेश प्रभारी ने किया भोजन
प्रदेश प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सह मुखिया फागु मुंडा के घर पहुंचकर पारंपरिक भोजन किया और परिवारजनों से आत्मीय संवाद भी किया. भोजन के रूप में मडूआ रोटी, बर्रा, धुस्का, गुलगुला, देहाती चावल, दाल, लाल साग आदि परोसा गया. प्रदेश प्रभारी का इस प्रकार कार्यकर्ता के घर पहुंचना संगठन के प्रति उनकी आत्मीयता और सादगी को दर्शाता है. प्रदेश प्रभारी के इस सहज व्यवहार ने कार्यकर्ताओं के बीच “पार्टी में पद नहीं, कार्यकर्ता सर्वोपरि” का भाव मजबूत किया.(नीचे भी पढ़े)

प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारियों का हुआ भव्य स्वागत
इसके पूर्व झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं दोनों सह-प्रभारियों का खूंटी आगमन पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. झारखंडी संस्कृति और परंपरा के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज, फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, झारखंडी नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष और नारों के बीच उत्साह और स्वागत भाव प्रकट किया. पूरा वातावरण भाजपा के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से उत्साहपूर्ण बना रहा. प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. इसके अलावा खूंटी के सुभाष चौक पर अमर सेनानी सुभाष चंद्र बोस, खूंटी नीचे चौक स्थित भगत सिंह, जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भी इनके द्वारा माल्यार्पण किया गया. वहीं खूंटी साइको स्थित बिरसा मुंडा के सेनापति रहे गया सिंह मुंडा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया.इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, बिरंची नारायण, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, कोचे मुंडा, राहुल शाहदेव, आंनद कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रियंक भगत सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand governor daughter got rajyasabha ticket-झारखंड के राज्यपाल की बेटी श्रुति गंगवार को राज्यसभा का टिकट
खबर

jharkhand governor daughter got rajyasabha ticket-झारखंड के राज्यपाल की बेटी श्रुति गंगवार को राज्यसभा का टिकट

October 5, 2026
Jamshedpur women’s university : जेडब्ल्यूयू की वीसी रांची सरला बिरला यूनिवर्सिटी के एफडीपी में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल, राज्य सरकार ने प्रो इला कुमार को सौंपी एआइ मैपिंग की जिम्मेवारी
खबर

Jamshedpur women’s university : जेडब्ल्यूयू की वीसी रांची सरला बिरला यूनिवर्सिटी के एफडीपी में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल, राज्य सरकार ने प्रो इला कुमार को सौंपी एआइ मैपिंग की जिम्मेवारी

October 5, 2026
jamshedpur cgpc memorandum to AGM south eastern railway- जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एसई रेलवे के एजीएम को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी
खबर

jamshedpur cgpc memorandum to AGM south eastern railway- जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एसई रेलवे के एजीएम को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी

October 5, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

jamshedpur teachers samman samaroh-शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान में जुटी भारी भीड़, सभी शिक्षकों का हुआ सम्मान, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 21फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, 60 फीसदी के पास जमीन तक नहीं,सरयू राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आंकड़े रखे, बोले- नींव कमजोर होगी तो नई शिक्षा नीति क्या करेगी, कुलपतियों ने भी माना कि गुरु-शिष्य संवाद में आई कमी, स्कूलों और शिक्षकों पर देना होगा विशेष ध्यान

Jamshedpur rural ucil diamond jubilee : यूसिल के डायमंड जुबिली समारोह में कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा, आंध्र प्रदेश के कन्नम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुलासाईं में खुलेंगी नई माइंस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News