रांची: झारखंड सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म एवं द्वादशा कार्यक्रम में आज रांची स्थित उनके आवास पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में शामिल हुआ.प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तृषा सिंह सहित चार युवाओं का असामयिक निधन हुआ था.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित अन्य विधायकगण एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. सम्मेलन की ओर से महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, संरक्षक सांवर लाल शर्मा, बीएन शर्मा एवं सुशील रामराईका उपस्थित रहे.सम्मेलन ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.




