जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मैरिन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुप्पी रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना में शामिल शूटरों अजीत मंडल और मोहन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. बताया जाता है कि उनकी गिरफ्तारी दिल्ली और हरियाणा से हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद ये लोग वहीं थे. उनको पुलिस की टीम लेकर लौट रही है. इन दोनों पर दो दो लाख रुपये का ईनाम घोषित था. इस घटना में शामिल वाहन चालक को भी गिरफ्तार होने की अपुष्ट सूचना मिली है. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. गौरतलब है कि शनिवार को सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी उपहार होटल में दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. (नीचे भी पढ़े)
जिसमें डोमनिक सैमसन, मो. रिजवान, मो. दिलशाद और कृष्णा चौधरी घायल हो गये थे. चारों होटल में डोसा खा रहे थे. गोली चलाने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये थे. घटना की जानकारी मिलने पर कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार हमलावरों में अजीत मंडल, मोहन यादव व अन्य युवक शामिल था, उसकी पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि यह वारदात जमीन और रेलवे में रंगदारी से जुड़ा है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है. इस मामले में चार लोग साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है.




