जमशेदपुर: अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा मंगलवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस में पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विद्यालय परिसर को अधिक हरित बनाने में सहयोग प्रदान करना था.इस अवसर पर विद्यालय को पौधे एवं गमले भेंट किए गए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश गढ़वाल, अग्रवाल युवा मंच के महामंत्री ऋषि जालान, कोषाध्यक्ष केशव गोयल तथा अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के महासचिव हेमंत गुप्ता उपस्थित रहे.सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा ऐसे प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए.कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंच के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा.




