जमशेदपुर : जमशेदपुर के निक्को जुबली पार्क प्रबंधन एवं निक्को जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ. इसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों को लगभग 31500 रुपए दिए जाएंगे. प्रबंधन की तरफ से कोलकाता के डायरेक्टर इंचार्ज राहुल मित्रा, डायरेक्टर सुब्रा दास मुखर्जी, असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए. यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, वाइस प्रेसिडेंट ददन सिंह, जनरल सेक्रेटरी परविंन पातर, कमेटी मेंबर केएस सैंडल, पुरंदर मोहंती, संतोष जैन ने हस्ताक्षर किए. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि निक्को जुबिली पार्क जमशेदपुर शहर के इर्द -गिर्द के सभी व्यक्ति, कर्मचारी परिवार एवं ग्रामीणों को मनोरंजन का एक बहुत ही बढ़िया साधन है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील उच्च प्रबंधन द्वारा संरक्षण प्राप्त . इस पार्क को और आगे डेवलपमेंट करने की जरूरत है. श्री पांडेय ने डायरेक्टर इंचार्ज राहुल मित्रा से यह जानना चाहा कि पार्क में भविष्य में और क्या करने का प्लान है. श्री मित्रा ने बताया कि इस वर्ष चीन से मंगवा कर दो नए इवेंट लगाने जा रहे हैं, जो यहां के लोगों के लिए और ज्यादा मनोरंजन के साधन होंगे. इसे बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को अधिक मनोरंजन प्राप्त होगा. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अच्छे वार्षिक बोनस के लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही सभी निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों ने अध्यक्ष को इस बोनस पर खुशी जताते हुए स्वागत किया. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने यह उम्मीद जाहिर की कि पार्क के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों का भी विकास होगा तथा शहर और क्षेत्रीय लोगों को अच्छे मनोरंजन के साधन मिलेंगे.




