स्टॉकहोम: कनाडा की लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार दिया गया है. नोबेल समिति ने उन्हें ऐसी रचनाओं के लिए सम्मानित किया है, जिनमें उन्होंने पुराने यूनानी-रोमन साहित्य को आज की जिंदगी, प्यार, रिश्तों और दुख से जोड़ा. नोबेल समिति ने कहा कि कार्सन की खासियत यह है कि वह पुरानी कहानियों को सिर्फ दोबारा नहीं लिखतीं, बल्कि उनमें अपनी कल्पना और आज की जिंदगी की भावनाएं जोड़ देती हैं. उनकी रचनाओं में कविता, कहानी और निबंध की सीमाएं भी कई बार खत्म हो जाती हैं. यही वजह है कि उनका लेखन बाकी लेखकों से काफी अलग नजर आता है. कार्सन का जन्म 1950 में कनाडा के टोरंटो में हुआ था. उन्होंने प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य की पढ़ाई की. 1981 में उन्होंने इसी विषय पर अपनी डॉक्टरेट की थीसिस प्रकाशित की.(नीचे भी पढ़े)
कार्सन की 2 चर्चित पुस्तकें
नॉक्स: यह किताब 2010 में प्रकाशित हुई थी. ऐन कार्सन ने इसे अपने भाई माइकल की याद में लिखा था. माइकल की 2000 में डेनमार्क में मौत हो गई थी. उनकी मौत से पहले वह रहस्यमय तरीके से परिवार से दूर हो गए थे.
द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड: यह किताब 2001 में प्रकाशित हुई. यह एक ऐसे पति की कहानी है, जो अपनी पत्नी को धोखा देता है. कार्सन ने इस रिश्ते की कहानी को 29 हिस्सों में बांटा. हर हिस्सा कवि जॉन कीट्स की पंक्तियों से शुरू होता है.




