बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नटराज होटल में भाजपा की बैठक आयोजित कर 12 अक्टूबर को होने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक सह बड़सोल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता बड़सोल मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह ने की.बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि बड़सोल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है.(नीचे भी पढ़े)
सम्मेलन में मंडल क्षेत्र के विभिन्न बूथों एवं संगठनात्मक स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी. मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समय पर पहुंचने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की.उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी. सम्मेलन को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस मौके पर रामहरी कांड, रूपेश सिंह, उत्तम कुमार मुंडा, मानिक दास, यादव पात्र, रोबिन नायेक समेत अन्य उपस्थित थे.




