जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के अनुपस्थिति में जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत रखा जाए. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं, सरकारी शौचालयों की उपलब्धता, पूजा पंडालों एवं विद्युत व्यवस्था का सुरक्षा ऑडिट, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य जनहित के विषयों पर चर्चा की गई. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी शशिभूषण राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एलबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव कौशल प्रधान, जिला सचिव संदीप मिश्रा, एवं कोषाध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह सोहल उपस्थित रहे. कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में संपन्न हो और प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त हों. उपरोक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया.




