जमशेदपुर : आगामी दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर पूजा की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पंडालों में सुरक्षा प्रबंधन, श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके अलावा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)
प्रशासन ने पूजा समितियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें.







