जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति की ओर से इस वर्ष भी विशाल रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. इस वर्ष 21 अक्तूबर को 51 फीट के विशाल रावण का पुतला दहन किया जाएगा. वीर कुंवर सिंह स्टेडियम प्रतिभा केंद्र मैदान में 2007 से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है. जमशेदपुर में सबसे विशाल रावण दहन यहां किया जाता है. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से आने वाले कारीगर 51 फीट रावण का विशाल पुतला तैयार करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस वर्ष ओडिशा के कटक से आतिशबाजी की टीम यहां अपने भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी. रावण दहन समिति में मुख्य संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संरक्षक भारत भूषण सिंह, ललन शाह, टिमकेन यूनियन के महामंत्री विजय यादव हैं. कमेटी के संस्थापक भाजपा नेता राधेश्याम सिंह और भाजपा नेता कमलेश सिंह हैं. कमेटी में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महासचिव रमन कुमार झा, उपाध्यक्ष भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, उपेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष विकास सिंह हैं. संयोजक की भूमिका में कामेश्वर पांडे, विकास वर्मा, प्रमोद सिंह, अविनाश सिंह, जय नारायण सिंह अमर बहादुर सिंह, धीरज सिंह और संजय सिंह हैं.








