जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने रविवार को पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक स्थित दुर्गापूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी हाता के श्री श्री सार्वजनीन दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे व पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज राम, सोमेन मंडल से मिल कर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, हेल्प डेस्क मंच का निर्माण करने. भीड़ को देखते हुए वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, मुख्य सड़क किनारे बैरिकेडिंग कराने, अग्नि शमन यंत्र की व्यवस्था, वालंटियर के लिए अलग ड्रेस कोड की व्यवस्था, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग निकासी समेत आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस अवसर पर डीएसपी रोहित कुमार रजवार, कोवाली पोटका थाना के सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा आदि मौजूद रहे.





