जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का दल सोनारी राममंदिर अटल चौक से डोबो पुल होते हुए ईचागढ़ विधानसभा के भादूडीह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ. कार्यक्रम में पूर्व आजसू नेता सह जाने-माने समाजसेवी हरेलाल महतो ने विशाल जनसमर्थन के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विशेष रूप से अखिल सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, भूपेंद्र सिंह, कृष्णा यादव, विकास साहू, रासबिहारी प्रसाद, बिराज दै, सुभाष मुखी, आदित्य कुमार दूबे, केदार दास, रवि पोद्दार, रामभली प्रसाद, शिमा देवी, शिला देवी, शोभा, पिंटू सिंह, लखन गोप, विजय कुमार, आकाश, प्रोविन, मंगल गोप, प्रोविन महतो, विकास, अभिषेक, काजल देवी, तारा, रानी, प्रदीप, अंचल दास, प्रेम एवं पार्टी के सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ता शामिल रहे.





