जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र को लेकर जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का माहौल है. नवरात्र के पंचमी के दिन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कई दुर्गा पूजा पंडालों का उदघाटन किया और साथ ही पूजा अर्चना कर मां दुर्गे का आशीर्वाद लिया. (नीचे भी पढ़ें)

गोलपहाड़ी स्थित काली मंदिर के पीछे “श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा न्यास समिति ,गोलपहाड़ी, रेलवे कॉलोनी, टाटानगर स्थित सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, हलुदबनी स्थित श्री श्री दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति, सोपोडेरा में सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारीगोड़ा , सार्वजनिन श्री श्री दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति हलुदबनी क्लब परसुडीह , परसुडीह स्थित आदि दुर्गाबाड़ी सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति के पूजा पंडाल का विधायक ने उदघाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि दुर्गापूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है. नवरात्रि का यह पावन अवसर हमारे भीतर नई ऊर्जा, सकारात्मकता और श्रद्धा का संचार करता है।उन्होंने लोगों से पर्व को श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.





