जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल बनकर तैयार किया गया है. राक्षस की प्रकृति में इसको बनाया गया है. यह आकर्षण का केंद्र बनाया गया है. इस पूजा पंडाल का उदघाटन शुक्रवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु संयुक्त रुप से करेंगे. इस कमेटी के अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज है जबकि कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मिश्रा है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के कर्मचारियों, टाटा वर्कर्स यूनियन के लोगों द्वारा इस पूजा की शुरुआत वर्ष 2002 से की गयी थी. इसके संरक्षक टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और महासचिव सतीश सिंह है. इस कमेटी में सारे लोग किसी न किसी तरीके से कर्मचारियों और यूनियन से जुड़े हुए है. हर साल यहां एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस साल भी चार दिन भोग का वितरण होगा जबकि कई सारे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.





