जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए उद्घाटन किया गया. आदित्यपुर के उद्योग पति शंभू सिंह, विमल सिंह, शिक्षा जगह के विख्यात अखिलेश सिंह, डीके मिश्रा, विद्या भारती कोल्हान विभाग संयोजक तुलसी प्रसाद ठाकुर, ब्रह्मर्षि समाज के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, कांग्रेस इंटक युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, बागबेड़ा जिला पार्षद डॉ कविता परमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस पूजा की खासियत होती है कि हरेक वर्ष समसामयिक थीम बेस्ड पंडाल का निर्माण करवाया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

उद्घाटन समारोह का संचालन करते हुए डॉ कविता परमार ने बताया कि इस वर्ष पंडाल निर्माण की थीम आध्यात्मिक, दार्शनिक और पर्यावरण के दृष्टिकोण से गहरा संदेश देते हुए बनवाया गया है. भगवान शिव, मां दुर्गा, पहाड़ और गुफा के दृश्य को देखने से पुरुष और प्रकृति का संतुलन, कठिन परिस्थितियों में आंतरिक शक्ति की खोज, पर्यावरण और अध्यात्म का जुड़ाव के साथ साथ ध्यान और एकाग्रता का जीवंत संदेश नजर आएगा. यह पंडाल आधुनिक समाज को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है. (नीचे भी पढ़ें)

यह पंडाल केवल एक कलाकृति नहीं बल्कि ” प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध” का एक भव्य जीवंत संदेश है. सभी अतिथियों ने पंडाल की सराहना करते हुए समिति को बधाई दिया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष किरण सिंह ने एवं संचालन कविता परमार द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह का संयोजन राजेश सिंह, अशोक दुबे, रोहन सिंह, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, अंशुल कुमार, प्रतिमा मुंडा, सूरज शर्मा, सागर सिंह, आशीष श्रीवास्तव, दिव्यांशु कुमार द्वारा किया गया.





