चांडिल : टाटा- रांची मार्ग पर चांडिल स्थित गोलचक्कर के समीप पुलिस ने एक अज्ञात करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने गोलचक्कर के समीप एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांडिल थाना के एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके परिजनों तथा अन्य संबंधित जानकारी का पता चल सकेगा. फिलहाल वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





