चाकुलिया : चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य सड़क स्थित थाना क्षेत्र के जामडोल गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे कदम पेड़ से अज्ञात व्यक्ति के शव को झूलता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को नीचे उतारकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया परंतु किसी ने पहचान नहीं किया है. पुलिस शव को कब्जे में कर हर पहलू पर जांच कर रहीं हैं कि घटना आत्महत्या है या हत्या की. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने सुबह में देखा की एक व्यक्ति का शव गमछा के सहारे पेड़ से झुल रहा है और इसकी सूचना पुलिस को दी.





