रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले को रक्त उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल ने पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, बीडीओ कंचन मुखर्जी,अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय मुंडू सहित अस्पताल की मेडिकल टीम और बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे.रक्तदान कर समाज के प्रति प्रेरणादायक योगदान देने पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल को टी-शर्ट एवं कप देकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)

इस पहल का उद्देश्य जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना है. शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया.





