जमशेदपुर: इवाना आर्ट की दसवीं वर्षगांठ पर रविवार को अल्कोर होटल में ‘कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी’कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें 80 से अधिक कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं. कार्यक्रम में लाइव पेंटिंग, कला चिकित्सा पर संवाद और वरिष्ठ कलाकार माधुरी भादुड़ी की विशेष चर्चा आकर्षण का केंद्र रही.जेमिका और तन्वी ने बताया कि कला के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है. रचनात्मक गतिविधियां आत्म-अभिव्यक्ति और भावनात्मक सुकून का माध्यम बन सकती हैं. वहीं,माधुरी भादुड़ी ने कला के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए.इस अवसर पर इवाना आर्ट के दस साल के सफर पर आधारित फिल्म ‘बियॉन्ड पैशन’भी दिखाई गई.(नीचे भी पढ़े)
जेनी शाह ने वर्ष 2016 में 40 कलाकारों के साथ इवाना आर्ट की शुरुआत की थी. आज यह लगभग 100 कलाकारों का मंच बन चुका है. संस्था ने जमशेदपुर के अलावा देश के प्रमुख शहरों और सिंगापुर, लंदन, फ्लोरेंस तथा स्विट्जरलैंड में भी भारतीय कला को प्रदर्शित करने की पहल की है.जमशेदपुर से शुरू हुई इवाना आर्ट की यात्रा कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली तक पहुंची. इसके अलावा सिंगापुर, लंदन, फ्लोरेंस और स्विट्जरलैंड में भी भारतीय कला को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया. इवाना आर्ट स्थापित कलाकारों के साथ उभरती प्रतिभाओं को भी अपनी कला प्रदर्शित करने, कला प्रेमियों से संवाद करने और नए दर्शकों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है.दसवीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी’ने इवाना आर्ट के एक दशक के सफर और कलाकारों की विविध रचनात्मक अभिव्यक्तियों को सामने रखा.








