जमशेदपुर:नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी.झारखंड की टीम कप्तान गोलू कुमारऔर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेगी. टीम के कोच संजीव केरकट्टा जो पूर्व अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ी हैं और हाल ही में ब्लाइंड क्रिकेट से संन्यास लिया है, खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे. टीम इन अनुभवी खिलाड़ियों के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता में उतरेगी. झारखंड टीम के खिलाड़ी टीम में विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ी शामिल हैं. बी1 श्रेणी: रवींद्र कुमार, दीपांशु कुमार, राहुल कुमार एवं बबलू लाल,बी 2 श्रेणी मेंपंकज सैनी, मुकुल शर्मा, बबलू कुमार एवं ,विक्की मेहता व बी3 श्रेणी मेंचंदन महतो, विकास पांडे, रवि कुमार उरांव, व विलियम एक्का शामिल है.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड टीम की भागीदारी से राज्य में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा. यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी.झारखंड के खेल प्रेमियों और दिव्यांगजन क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को उम्मीद है कि टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी. सीआरपीएफ के 106 बटालियन के इंस्पेक्टर हरीश कुमार प्रतिनिधि के रूप में सबको आशीष वचन दिए एवं सहयोगी स्पॉन्सर रवि शंकर आदि लोग साथ में उपस्थित थे. इस अवसर पर राजकुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह ,रवि शास्त्री, टीम प्रबंधक एवं सहयोग के रूप में उपस्थित रहे.







