जमशेदपुर : दुमका में विगत दिनों आयोजित नौवीं राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिले की अंडर-14 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (मानगो) के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए पदक हासिल किए. विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र जैद जमाल ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, कक्षा आठ की छात्राएं अलीश्बा हबीब और उजमा खातून ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता में जिले की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बालिका टीम उपविजेता रही. इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डा. निधि श्रीवास्तव ने तीनों खिलाडिय़ों को बधाई दी. साथ ही अन्य खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में मार्गदर्शन देनेवाली कोच कृति नाथ के प्रयासों की भी सराहना की. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी.















