जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिख बच्चों हरवंशपाल सिंह और जगजोत सिंह ने बर्नपुर अपनी कला और शिक्षा का लोहा मनवाकर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है. जगजोत सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षार्थी (ट्रेनी) जबकि हरवंशपाल सिंह को सबसे सुंदर दस्तार सजाने में सर्वश्रेष्ठ चुने गए. गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर एवं द सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 56वां गुरमत सिख्या कैप शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया.गौरतलब है कि 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आठ दिनों तक चला यह धार्मिक शिविर गुरुद्वारा साहि साहिव हे बर्नपुर परिसर में आयोजित किया गया जिसमे कुल 290 बच्चों ने भाग लिया था. (नीचे भी पढ़े)

जमशेदपुर के 40 बच्चे शिविर में शामिल होने के लिए बर्नपुर पहुंचे थे, जिसमे 30 बच्चे कैंपर के रूप में जबकि 10 बच्चे ट्रेनी के रूप में पंजीकृत हुए थे. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए सफल बच्चों को बधाई देकर उनका मनोबल बढ़ाया.शिविर के दौरान बच्चों को गुरुमुखी लिपि, नितनेम, गुरवाणी पाठ, कीर्तन और सिख रहत मर्यादा की गहन शिक्षा दी गई. बच्चों को सिख गुरुओं के जीवन, त्याग और सिद्धांतों के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इस वर्ष के कैप में बर्नपुर, आसनसोल, रानीगंज, बराकर, वर्दवान, जमशेदपुर, रांची और धनबाद सहित कई शहरों के गुरुद्वारों से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर हरजिंदर कौर (पूर्व मेयर, मेयर, चंडीगढ़), अमृतसर की प्रतिनिधि, एसजीपीसी की कार्यकारिणी सदस्य, कोलकाता के सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं सचिव, डॉ. राजवंत सिंह, यूएसए से प्रसिद्ध सिख विद्वान (ऑनलाइन माध्यम), ज्ञानी सुखविंदर सिंह रटौल, (श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब), ज्ञानी शमशेर सिंह (ब्रह्मपुरा, गुरमत ज्ञान कॉलेज, पंजाब), सुखमनी कौर (असिस्टेंट प्रोफेसर, भाई मणि सिंह खालसा कॉलेज, लोंगेवाल, पंजाब), बलजीत कौर (श्री फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, पंजाब), द सिख फोरम कोलकाता के अध्यक्ष दिलवीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी गुरु शरण सिंह, बारावनी के विधायक अरिजीत राय, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह, चरण सिंह, अजीत सिंह, रंजीत सिंह कैरो, सुखबीर सिंह, दलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी.








