जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के केन्द्रीय नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी स्वर्गीय माया कर्मकार को सोनारी स्थित निवास स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्होंने स्वर्गीय माया कर्मकार के अपनत्व, सेवा भावना और त्याग को याद कर उनके निधन पर अपनी आत्मिक शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे पूरे झामुमो परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया, और ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर उनके साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ शुभेदु महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, गणेश चौधरी, वरिष्ठ नेता वीर सिंह सुरेन, महावीर मुर्मू, खुद्ध उराव, बबन राय, नासिर खान, नानटू सरकार, अजय रजक, खगेन महतो, इंद्रजीत घोष, लालटू महतो, बिंदा सोरेन, माणिक मल्लिक, अंकित सिंह, गोपाल महतो, प्रीतम हेंब्रम, अभय पाण्डेय, सुशील हेंब्रम, बंटी सिंह, अभिषेक सिंह राजपूत, विजय महतो, गुरमीत सिंह गिल, फतेह चंद्र टुडू, रमेश मुर्मू विश्वनाथ महतो, पी के राय, शंकरी देवी, चरणजीत सिंह भाटिया, नीता सरकार, झरना पाल, बलजीत कौर, मनोज तांती, सागर कानूनगो, दुर्गा चरण हांसदा, रॉकी सिंह, श्यामू मल्लिक, समीर महतो, श्यान मंडल, संजय थोबा, प्रभात सिंह, मो अकबरुद्दीन, किशन कुमार गुप्ता, रवि मुंडा, राजकुमार दास, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्था बंग बंधु परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसके पूर्व सुप्रिया भट्टाचार्य ने बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में संगठन की वर्तमान गतिविधियों को विस्तारपूर्वक जाना और सशक्तिकरण के लिए उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए.















