जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सबुज संघ के श्री श्री काली पूजा सार्वजनिक समिति की ओर से इस वर्ष काली पूजा का 63वां आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा.7 से 13 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गरबा-डांडिया, कला प्रतियोगिता, नृत्य और संगीत के कार्यक्रम होंगे। आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन एसके बेहरा 7 नवंबर को पूजा पंडाल का उदघाटन करेंगे. समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं. पूजा के दौरान चंडी पाठ, पुष्पांजलि, आरती, भोग वितरण, नारायण भोज और विसर्जन शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे. कोलकाता और जमशेदपुर के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इंडियन आइडल 2020 की प्रतिभागी प्रियंका सूत्रधर और जी बांग्ला से जुड़े देबांग्शु डे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के अनुसार, 7 नवंबर को पूजा पंडाल का उदघाटन होगा. 8 नवंबर को रात 11:30 बजे मां काली की पूजा होगी. 9 नवंबर की सुबह 3 बजे पुष्पांजलि और सुबह 5 से 7 बजे तक भोग वितरण किया जाएगा. इसी दिन सुबह 10:30 बजे चंडी पाठ और शाम 7 बजे आरती होगी. 10 नवंबर को शाम 7 बजे आरती के बाद कोलकाता और जमशेदपुर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. 11 नवंबर को दोपहर 2 बजे 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता होगी.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद मानगो की राजा डांस एकेडमी के कलाकार नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे नारायण भोज होगा. शाम 7 बजे आरती और रात 8 बजे कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके बाद प्रियंका सूत्रधर और देबांग्शु डे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी. 13 नवंबर को मां काली की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शाम 5 बजे बालू घाट, डोबोमहानी, सोनारी से प्रारंभ होगी. समिति के वर्ष 2026 के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अशोक गोयल, उपाध्यक्ष राज वर्मा, चेयरमैन आर. के. साही, महासचिव काजल मुखर्जी और सचिव कमल महतो शामिल हैं. संगीता बेहेरा मुख्य संरक्षक तथा जय श्री गोयल और जया चौधरी संरक्षक हैं। अभिषेक सान्याल सलाहकार कोषाध्यक्ष हैं. बिशु नायक और मनोज मुखर्जी कोषाध्यक्ष हैं, जबकि सीए सुदीप बनर्जी, सुशांतो रॉय (लेखा प्रभारी) और प्रदीप बनर्जी सलाहकार हैं. संयुक्त सचिवों में कौशिक डे, प्रदीप मुखर्जी, प्रशांतो गांगुली, शुभोदीप आर. चौधरी, अभिषेक बनर्जी, उदय प्रकाश और अभिषेक भौमिक शामिल हैं. सहायक सचिवों में अमर दास, लालू सुर, बुरो दास, बापी नायक, सजल दास और एएस धंजाल हैं. मीडिया प्रभारी शुभांगी नायक, सुरज सिंह और के. हर्ष नायडू हैं. कार्यक्रम प्रभारी सुवेंदु भौमिक और अनुज सान्याल हैं. भोग वितरण की जिम्मेदारी तप सेन, रोहन मल्ल, अशोक बनर्जी, स्वपन मुखर्जी, तपस नंदी, अंजन सान्याल और तप घोश संभालेंगे. अशोक गोयल ने कहा कि समिति का प्रयास है कि 63वें वर्ष का यह आयोजन धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से संपन्न हो, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें.















