जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना-पारडीह रोड के समीप मारपीट में बीच-बचाव करने गये युवक को भारी पड़ा. आरोप है कि पांच की संख्या में युवक उन पर ही हावी हो गये और उनकी खुब पिटाई की, जिसमें वह घायल भी हो गए है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दो तो उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को दबाने के लिए पैसे लेकर युवकों को छोड़ दिया. शिकायतकर्ता डिमना का रहने वाला नीतिन वर्मा है. (नीचे भी पढ़ें)

नीतिन वर्मा ने बताया कि वह डिमना पारडीह रोड ट्रास्पोर्ट कार्यालय से मेडिकल स्टोर की ओर जा रहे थे. तभी पारडीह के समीप ही उन्होंने पांच की संख्या में युवकों को एक व्यक्ति को पकड़ कर लात-घुसे से मारपीट करते हुए देखा. उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी, जैसी ही उन्होंने गाड़ी रोकी युवकों ने उन पर हमला कर दिया और कार की चाबी और मोबाइल छिन लिया. उनके पास दूसरी मोबाइल थी जिससे वे उलीडीह थाना में घटना की सूचना दिये. (नीचे भी पढ़ें)
एसआई पर पैसे लेकर मामला दबाने का आरोप : नीतिन ने बताया कि फोन करते ही पुलिस के एसआई और तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और उनकी शिकायत नहीं सुनकर उन्होंने उन पांच युवकों की बाते सुनी और पिटाई खाने वाले युवक से पैसे लेकर मामले को दबा दिया.
कार और ट्रक में हुई थी टक्कर : उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि कार और ट्रक में टक्कर हुई थी, जिसके बाद वे ड्राइवर को पकड़कर पीट रहे थे. आरोप है कि उसी ड्राइवर से एसआई ने पांच हजार रुपये लिये और कुछ पैसे युवकों को दिया और कुछ पैसे खुद की जेब में रखकर चलते बने.
नशे में थे पांचों युवक : नीतिन ने बताया कि पांचों युवक नशे में धुत थे और वे उन्हें देख लेने की धमकी भी दिए है.












