चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे जर्जर भवन में तहसील कचहरी संचालित है. बरसात के समय भवन के छत से पानी टपकता है, जिससे कर्मचारीयों को भवन में बैठकर कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

भवन के छत से पानी टपकने के कारण भवन में रखे जरूरी कागजात और फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए बरसात के समय कर्मचारियों द्वारा भवन के छत पर प्लास्टिक डालते हैं और फाइलों को पानी से बचाने के प्लास्टिक से ढंक देते हैं ताकी फाइल और जरूरी कागजात सुरक्षित रह सके.












