चाकुलिया: चाकुलिया के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सुरक्षित बचपन अभियान कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जमशेदपुर के एलएडीसी राजेश श्रीवास्तव ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क कानूनी सेवा केन्द्रों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट,बाल विवाह अधिनियम,बाल मजदूर अधिनियम समेत अन्य एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि बच्चों के बचपन को कैसे सुरक्षित रखा जाए की जानकारी दी गई.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने छात्राओं से कहा की अगर उन्हें किसी बच्चें से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या की जानकारी मिलें तो वे सरकार द्वारा निर्गत की गई टॉल फ्री नंबर या स्थानीय प्रशासन को सूचित कर जानकारी दे ताकि उस बच्चें को उसका अधिकार मिल सके. इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती लागुरी, पीएलवी चिन्मय महापात्र, चंपक लता महतो, संतोष दे, लीटा मुर्मू, अंबुज सिंह, बंदना मुंडा, गोपाल गिरी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.












