जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की जयंती के अवसर पर लक्ष्मीनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय भवन में दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति द्वारा आयोजित जयंती समारोह में भी शिव शंकर सिंह शामिल हुए. उन्होंने स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व, विचार और समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.












