जमशेदपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 वीं जयंती जमशेदपुर के बिष्टुपुर खरकई पुल के पास स्थित पटेल स्मारक स्थल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई. राष्ट्रीय एकता मार्च का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जयंती समारोह सह एकता मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. इसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, पूर्व आयुक्त मोहन लाल राय, आजसू के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह, बिनोद सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिंह, अशोक मंडल, चंद्र मोहन चौधरी, रामाशीष सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह, शम्भू शरण , शम्भू कुमार सिंह,सुनिल कुमार, दिनेश सिंह, छोटे लाल, शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य लोग शामिल थे.












