बहरागोड़ा: ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर गांव में महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया. पिछले तीन माह से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण पूरा गांव बिजली संकट से जूझ रहा था. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान हरिहरपुर निवासी पंकज कुमार ने गांव की समस्या से कुणाल षाड़ंगी को अवगत कराया.(नीचे भी पढे)
ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलते ही कुणाल षाड़ंगी ने तत्काल विद्युत विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर बात कर गांव में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उनकी पहल पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया. इसके साथ ही हरिहरपुर गांव में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई.तीन माह से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों ने राहत मिलने पर कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया.













