• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Srinath university : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम का किया शैक्षणिक भ्रमण, जीव-जंतुओं की विविधता व वैज्ञानिक विरासत को समझने का मिला अवसर

October 31, 2026
in खबर, स्टूडेंट जोन
0
Srinath university : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम का किया शैक्षणिक भ्रमण, जीव-जंतुओं की विविधता व वैज्ञानिक विरासत को समझने का मिला अवसर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के श्रीनाथ यूनिवर्सिटी आदित्यपुर के जूलॉजी विभाग की ओर से 30 अक्टूबर को कोलकाता स्थित इंडियन म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं की विविधता, विकासक्रम, पारिस्थितिकी तंत्र और वैज्ञानिक विरासत को करीब से समझने का अवसर मिला. विश्व के नौवें सबसे पुराने संग्रहालय और भारत के सबसे बड़े संग्रहालय के रूप में प्रसिद्ध इंडियन म्यूजियम में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक दीर्घाओं का अवलोकन किया. इन दीर्घाओं में संरक्षित जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के नमूनों के माध्यम से उन्हें पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इनवर्टिब्रेट गैलरी में कीट-पतंगों, क्रस्टेशियंस, मोलस्क, कोरल और जीवाश्मों के नमूने देखे. फिश गैलरी में समुद्री और मीठे पानी की मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के साथ सी हॉर्स, सॉ फिश और शार्क के नमूनों का अवलोकन किया. वहीं, एम्फीबिया एंड रेप्टीलिया गैलरी में मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुए, सांप और छिपकलियों की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. (नीचे भी पढ़ें)

बर्ड गैलरी में मोर, हॉर्नबिल, फ्लेमिंगो, शुतुरमुर्ग और पेंगुइन जैसे भारतीय एवं विदेशी पक्षियों के नमूनों को देखकर विद्यार्थियों ने उनकी शारीरिक संरचना, चोंच, पंख और उड़ने की विशेषताओं को समझा. म्यूजियम की मैमल गैलरी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. यहां 138 प्रजातियों के कुल 314 नमूने प्रदर्शित हैं. इनमें 1804 की मिंके व्हेल का कंकाल, ब्लू व्हेल का निचला जबड़ा और भारतीय हाथी का कंकाल प्रमुख रहे. इसके अलावा इकोलॉजी गैलरी में भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र, खाद्य श्रृंखला, जीवों के बीच पारस्परिक संबंध और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारियां दी गईं. इजिप्शियन गैलरी में लगभग 4,000 वर्ष पुरानी मिस्र की ममी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रही. यहां उन्होंने ममी बनाने की प्राचीन प्रक्रिया के बारे में जाना, जिसमें आंतरिक अंगों को निकालना, नैट्रॉन नमक से शरीर को निर्जलित करना, रेजिन और तेल का इस्तेमाल तथा लिनेन के कपड़े में शरीर को लपेटना शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

बॉटनी सेक्शन में विद्यार्थियों ने औषधीय पौधों, लकड़ी, रेशों, तेल, मसालों और हर्बेरियम संग्रह का भी अवलोकन किया तथा वनस्पतियों के आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व को समझा. इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों के लिए कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक विषयों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान किया. भ्रमण से टैक्सोनॉमी, जैव विविधता, विकासवाद, पारिस्थितिकी और जीवों के संरक्षण एवं परिरक्षण की तकनीकों से संबंधित उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई. यह पहल विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में विभाग का महत्वपूर्ण प्रयास रही.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Andhra Pradesh incident:आंध्र प्रदेश में 10वीं की छात्राओं पर आरी से हमला, एक गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
खबर

Andhra Pradesh incident:आंध्र प्रदेश में 10वीं की छात्राओं पर आरी से हमला, एक गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

October 31, 2026
Jamshedpur srikrishna Sinha sansthan controversy : झारखंड हाईकोर्ट का आदेश, बिष्टुपुर के डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर तीन महीने में रजिस्ट्रार लें फैसला

Jamshedpur naamyaa smile foundation : नाम्या स्माइल फाउंडेशन के ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ एजुकेशन कॉन्क्लेव का भव्य संपन्न, 450 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, देश के छह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News