जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब सभागार में दी टिस्को शिपिंग डिपार्टमेंट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, जमशेदपुर के 58वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुआ. इसकी अध्यक्षता, समिति के अध्यक्ष सलीम अहमद ने किया. सभा के प्रारम्भ में सचिव सुब्रतो राय ने सभा के संदर्भ में अपना संक्षिप्त वक्तव्य प्रस्तुत किया. उसके बाद सभा के अध्यक्ष सलीम अहमद ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने इस वर्ष समिति द्वारा सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की. समिति के कार्यकारिणी सदस्य हरेराम सिंह सदस्यों के सुझावों पर चर्चा करते हुए ऋण की कुल राशि में मोट 75,000 रुपये की वृद्धि के साथ 6,50,000 रुपये करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई. (नीचे भी पढ़ें)

सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा समिति की परिचालन व विकास से संबन्धित कई मूल्यवान सूझाव दिए गये. अध्यक्ष सलीम अहमद ने इन सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया. अंत में, समिति के कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर दुबे अपना विचार रखते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आगामी मंगलवार 2 नवंबर से लाभांश वितरण करने की घोषणा की. आमसभा में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों में मुख्य रूप से हरेराम सिंह, विजय कुमार, रामेश्वर दुबे एवं महिला कार्यकारिणी सदस्या इला सरकार, अनुपमा प्रधान, दीपा कुमारी आदि उपस्थित रहे.












