चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामडोल गांव के पास शनिवार की शाम एक ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं मृत चालक की पहचान करने में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त चालक पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से कार्टून लेकर पेपर मिल पहुंचा था और शाम में शौच करने के लिए मैदान तरफ गया हुआ था जहां उसकी मौत हो गई. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चालक की मौत कैसे हुई यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. उन्होंने कहा कि ट्रक मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है.












