जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सुवर्ण वणिक समाज द्वारा सोमवार को बाल विहार स्थित कोषाध्यक्ष देवाशीष चंद्रा के आवास पर भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में लगभग 150 सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक पारिवारिक मिलन का रूप दे दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी मां बाघेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात सभी सदस्यों ने एक स्वर में वंदेमातरम का गायन किया. समाज के लोगों ने मां के समक्ष समाज की सुख-शांति, समृद्धि और एकता के लिए प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही यह संकल्प लिया गया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाकर समाज को निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष राजू कुमार दास, सचिव मुकेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष देवाशीष चंद्रा,गणेश कोयल, सलाहकार मंडल से प्रशांत कुमार पोद्दार, परेश डे, निर्मल चंद्रा डे, उपाध्यक्ष मनोज पोद्दार, रतन चंद्र,पंकज पोद्दार, दीपक कुमार माझी,राजेश दत्ता,महादेव पोद्दार, सोनू दास, विवेक दत्ता, अमित माझी, धीरेन चंद्रा, अमल दत्ता, संतोष पोद्दार, रवि पोद्दार, महिला शाखा से अध्यक्ष मिट्ठू चंद्रा, सचिव सीमा चंद्रा, रानी पोद्दार, बॉबी पोद्दार, रूमा दास, पंपा डे, रेबा माझी, सोमी पोद्दार, सुनिता माझी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं.












