बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत के काठुलिया गांव में नव निर्मित मां काली मंदिर में सोमवार से दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ. महोत्सव के अवसर पर बामडोल स्वर्णरेखा नदी घाट से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं माथे पर कलश लेकर मां काली की जयकारा लगा रहीं थी. कलश यात्रा के दौरान पुरा गांव मां काली की जयकारों से गूंज उठा और लोग माता की भक्ति में डूबे रहे. (नीचे भी पढ़े)
नदी घाट से निकली कलश यात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. कलश स्थापना के पश्चात काशी से आए आचार्यो के मार्गदर्शन में चंडी पाठ,महायज्ञ और महाआरती हुई. दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. मंगलवार को महागणपति पूजा,देवी पूजन और चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा. महोत्सव के पहले दिन पूर्णाहुति व महाआरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.












