जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने आज सोमवार को मुसाबनी के मैरेज हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला तथा कहा कि झारखंड सरकार कोयला खदानों से लेकर हर जगह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. हर दिन चोरी हो रही है व जिला प्रशासन मस्त है. उन्होंने कहा कि जमीन के कारोबार में फर्जीवाड़ा चल रहा है. दो नंबर की रसीद बनाकर जमीन माफिया गरीबों की जमीन लूट रहे हैं, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आनेवाले दिनों में नशाबंदी के खिलाफ अभियान चलाएगी ताकि बिहार की तर्ज पर झारखंड भी आगे बढ़ सके. उन्होंने महिलाओं को हर विभाग में 35 प्रतिशत आरक्षण को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया. इससे पूर्व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने पार्टी के युवा नेता वीर सिंह देवगम, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष स्वरित राज को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी व गले लगाकर अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष),प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर,कौशल कुमार,युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, प्रदेश सचिव अजय सोनी,महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, वरीय नेता संजीव आचार्य, मनोरंजन महतो, वीर सिंह देवगम, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह, मुसाबनी प्रखंड प्रभारी हरविंदर सिंह एवं घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष स्वारिक राज शुक्ला,चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष संजय कर्मकार, पोटका प्रखंड अध्यक्ष यशराज मुर्मू, डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष वृहस्पति कर्मकार,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला सचिव विनोद सिंह, नीलरंजन श्रीवास्तव,अशोक सिंह,प्रकाश कोया, प्रेम सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, विजय राव, विकास साहनी, शंकर कर्मकार, अरुण श्रीवास्तव, सुबोध प्रसाद, महेंद्र सिंह, अवतार सिंह तारी, परविंदर राम, इत्यादि सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे.












