जमशेदपुर : टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल में हॉट मिल कैफे का उद्घाटन वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन चैतन्य भानु एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की उपस्थिति में संपन्न हुआ. नये कैफे में सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना लोग खा सकेंगे. सुबह 10 से शाम 7 बजे तक इसमें लोग आनंद ले सकेंगे. खाना का बल्क आर्डर लोग चार घंटे पहले दे सकते है. मौके पर हॉट स्ट्रिप मिल के जेडीसी चेयरमैन तुहीन चटर्जी, वाइस चेयरमैन राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हॉट मिल कैफे कर्मचारियों को समर्पित किया. (नीचे भी पढ़े)

लंबे समय से कर्मचारी कंपनी परिसर में इस तरह के कैफे की मांग कर रहे थे. उनकी यह बहुप्रतीक्षित मांग पर आज शाम विराम लगा जब हॉट मिल कैफे का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ. इस कैफे में उचित मूल्य पर खाने की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध है,जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा. यह कैफे काफी खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जहां बैठकर कर्मचारी खाने का लुफ्त उठा सकेंगे. इस मौके पर विभागीय कमेटी मेंबर अमित सिंह, मोहन सिंह, एसएन सिंह, निरंजन महापात्र ,अमनदीप इत्यादि उपस्थित थे.












