जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सरजमदा के गदड़ा शहीद मैदान में आज भाजपा की महिला नेता लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं झामुमो में शामिल हुईं. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक सदस्यता ग्रहण की. विधायक मंगल कालिंदी ने सभी महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने इन महिलाओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया. संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया. विधायक ने और कहा की किसी भी समाज के विकास हेतु महिलाओं की भूमिका प्रमुख है।मौके पर सोमा देवी, सुनीता नाग और नागी मुर्मू भी उपस्थित थी. जिन महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली उनमें अनीता देवी , लक्ष्मी देवी, आरती देवी, गायत्री कुमारी, अंजनी कुमारी, बिन्दु देवी, शारदा देवी, अंजू देवी, रूबी सिंह, आशा देवी, रीना देवी, रविंद्र कौर, सीता देवी आदि अन्य शामिल है.












