जमशेदपुर : जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. अस्पताल में जीइ हेल्थकेयर के अत्याधुनिक ‘रिवोल्यूशन मैक्सिमा’ सीटी स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम ने किया. रिवोल्यूशन मैक्सिमा जमशेदपुर में अपनी तरह का एकमात्र सीटी स्कैनर है. एफडीए से अनुमोदित यह सिस्टम 500-स्लाइस इक्विवेलेंट तकनीक और 32 सेमी की कवरेज क्षमता से लैस है. यह कम रेडिएशन एक्सपोजर के साथ कम समय में सटीक इमेजिंग सुनिश्चित करता है. उद्घाटन के मौके पर डीबी सुंदर रामम ने कहा कि इन प्रणालियों से एमटीएमएच की मरीज-केंद्रित डायग्नोस्टिक सेवाओं को नयी मजबूती मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कार्डियक इमेजिंग क्षमता है. यह बिना किसी इंजेक्शन के कुछ ही सेकंड में दिल की धमनियों में कैल्शियम जमाव (सीटी कैल्शियम स्कोर) का पता लगा सकती है, जिससे दिल के दौरे के जोखिम का पूर्व आकलन संभव है. साथ ही, बांह की नस में डाई देकर बिना इनवेसिव कैथेटर के सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की जा सकती है. मोशन-करेक्शन तकनीक धड़कते दिल की भी 0.28 मिमी रिजॉल्यूशन पर अत्यंत स्पष्ट तस्वीरें देती है. यह ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, ट्रामा व अन्य आपातकालीन स्थितियों में भी जीवनरक्षक साबित होगी. अस्पताल में शुरू किया गया नया डिजिटल एक्स-रे सिस्टम ऑटोमैटिक स्टिचिंग, ट्रैकिंग और रिमोट कंट्रोल से लैस है. इसमें फ्लोरोस्कोपी, हाई-रिजॉल्यूशन और ड्यूल एनर्जी इमेजिंग के साथ एंटी-कोलिजन सेफ्टी सिस्टम मौजूद है, जो मरीज और स्टाफ दोनों को सुरक्षित रखता है. अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सीटी कैल्शियम स्कोरिंग और एंजियोग्राफी सहित सभी सीटी जांचें












