रांची / जमशेदपुर : झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. शुक्रवार सुबह से ही धूप का दौर जारी रहा. वहीं दोपहर बाद बादल मंडराने लगे. कल यानी शनिवार को सुबह कुहासे के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है. दिवाली यानी 8 नवंबर को दिनभर बादल छाये रहने का अनुमान है. सुबह की शुरूआत कुहासे से होगी और दिनभर बादल छाये रह सकते है. 9 नवंबर से फिर मौसम बदलेगा. इस दौरान 9 से 11 नवंबर तक बारिश के आसार है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले दो दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके पश्चात अगले 2 दिन इसमें (2-3) डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिन (2-3) डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.












