जमशेदपुर : त्योहारों के मौसम में बड़े शोरूम और मॉल के साथ स्थानीय छोटे दुकानदारों की भी खुशियां बरकरार रहें और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसी उद्देश्य से पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू धनतेरस के दिन दुकानदारों के बीच पहुंची. वे साकची के बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा में व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. वहीं उन्होंने बाजार का भ्रमण किया और मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, गुल्लक, घर पर सजावट की चीजें और झाड़ू की खरीददारी की. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान वे एक छोटी सी बच्ची से मुलाकात भी की और उसे गुल्लक भेंट की. उन्होंने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया और आम जन से भी बड़े-बड़े दुकानों की जगह वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की. (नीचे देखें तस्वीर)
















