• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tata steel financial result second quarter : टाटा स्टील का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा में जबरदस्त उछाल, बोर्ड मीटिंग के बाद जारी की बैलेंस शीट

November 7, 2026
in खबर
0
Tata steel financial result second quarter : टाटा स्टील का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा में जबरदस्त उछाल, बोर्ड मीटिंग के बाद जारी की बैलेंस शीट
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे माल की बढ़ती लागत के बावजूद देश की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील ने चालू वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में समेकित (कंसोलिडेटेड) राजस्व 65,436 करोड़ रुपये और समेकित एबिटा (कर भुगतान के पूर्व की आमदनी) 10,665 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जिसमें तिमाही आधार पर 14 फीसदी और सालाना आधार पर 17 फीसदी का सुधार हुआ है. टाटा स्टील की शनिवार को हुए बोर्ड मीटिंग के बाद कंपनी का दूसरे तिमाही का रिजल्ट को जारी किया गया. इसके अलावा कंपनी का बैलेंस शीट भी जारी की गयी. टाटा स्टील की ओर से जारी आंकड़ें के मुताबिक, टाटा स्टील ने पिछले वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025 तक) में सिर्फ भारत में जहां 5.64 मिलियन टन प्रोडक्शन किया था, वहीं, चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2026 तक) में 6.18 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया था. इसी तरह पूरे समूह में टाटा स्टील ने पिछले वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025 तक) में 7.73 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ था जबकि चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2026 तक) में 8.07 मिलियन टन का प्रोडक्शन हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के भारत में एबिटा (कर भुगतान के पूर्व की आमदनी) पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025) में 8654 करोड़ रुपये था जबकि चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर 2026) में एबिटा (कर भुगतान के पूर्व की आमदनी) 10634 करोड़ रुपये हुआ. इसी तरह टाटा स्टील के पूरे समूह में पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में (जुलाई से सितंबर 2025) 9106 करोड़ रुपये रहा जबकि चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में (जुलाई से सितंबर 2026) में आमदनी बढ़कर 10665 करोड़ रुपये रहा. टाटा स्टील के भारत में सारे टैक्स की देनदारी के बाद पिछले वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025 तक) में 4216 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था जबकि चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2026 तक) में 5055 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था. टाटा स्टील के पूरे ग्रुप में सारे टैक्स की देनदारी के बाद पिछले वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2025 तक) में 3183 करोड़ रुपये हुआ था जबकि चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही (जुलाई से सितंबर 2026 तक) में मुनाफा 3700 करोड़ रुपये रहा. पूरे टाटा समूह का टर्नओवर बीते वित्तीय वर्ष में 58689 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 65436 करोड़ रुपये हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (सीइओ व एमडी) टीवी नरेंद्रन ने बताया कि मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और ग्राहकों के साथ करीबी जुड़ाव के बल पर कंपनी ने बिक्री और कमाई में शानदार वृद्धि हासिल की है. भारत में मांग और बिक्री का प्रदर्शन कंपनी की मजबूती को दर्शाता है, जहां दूसरी तिमाही में डिलीवरी 16 फीसदी से बढ़कर 5.98 मिलियन टन और भारत का एबिटा (कर भुगतान के पूर्व की आमदनी) 10,634 करोड़ रुपये (25 फीसदी मार्जिन) रहा. ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स वर्टिकल ने 26 फीसदी की वृद्धि के साथ अब तक की सबसे अधिक 1.1 मिलियन टन की दूसरी तिमाही की बिक्री दर्ज की है. इसके अलावा, ‘आशियाना’ और ‘डिजीईसीए’ जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों का सकल माल मूल्य (जीएमवी) 50 फीसदी की छलांग के साथ 2,961 करोड़ रुपये रहा. कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कहा कि भारत में उच्च वॉल्यूम और नीदरलैंड्स में परिचालन के सामान्य होने (अगस्त की शुरुआत में डायरेक्ट शीट प्लांट के दोबारा शुरू होने) से लागत के दबाव को संतुलित करने में मदद मिली है. नीदरलैंड्स का एबिटा 72 मिलियन यूरो रहा. कंपनी का कुल शुद्ध कर्ज 91,423 करोड़ रुपये है, जबकि कुल लिक्विडिटी 40,076 करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर बनी हुई है, जिसमें लगभग 10,300 करोड़ रुपये की नकद और नकद समकक्ष राशि शामिल है. कंपनी का मुख्य फोकस लागत अनुकूलन, परिचालन सुधार और वर्किंग कैपिटल प्रबंधन पर है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mla saryu roy invites health minister : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के आमंत्रण पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी सहमति, नवंबर के अंतिम सप्ताह में जमशेदपुर आएंगे इरफान अंसारी, सरयू को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन, नहीं देंगे उटपटांग बयान
खबर

Tata motors union retired function : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत कर्मियों का हुआ सम्मान, दी गयी विदाई, महामंत्री आरके सिंह ने कहा – कंपनी से रिटायर हुए है, यूनियन से नहीं
कारपोरेट व यूनियन

Tmh focus on digital payment : मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को दिया बढ़ावा, लोगों को होगी इलाज में आसानी
खबर

Tmh focus on digital payment : मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को दिया बढ़ावा, लोगों को होगी इलाज में आसानी

November 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News