• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tmh focus on digital payment : मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को दिया बढ़ावा, लोगों को होगी इलाज में आसानी

November 7, 2026
in खबर
0
Tmh focus on digital payment : मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को दिया बढ़ावा, लोगों को होगी इलाज में आसानी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध डिजिटल भुगतान सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. इस सुविधा के माध्यम से मरीज अपने मोबाइल फोन से ही आसानी और सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं. कई मरीजों को जानकारी नहीं है कि वे भुगतान काउंटर पर जाए बिना ही ओपीडी परामर्श, जांच, विभिन्न मेडिकल टेस्ट और अस्पताल के बिलों का भुगतान कर सकते हैं. इस सुविधा के तहत यूपीआइ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान किया जा सकता है. इससे मरीजों का समय बचता है और अस्पताल में उनका अनुभव भी अधिक सहज और सुविधाजनक बनता है. कुछ ही क्लिक में मरीज टीएमएच के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और सीधे संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं. इससे उन्हें अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता और वे अपना ध्यान सबसे जरूरी चीज यानी अपने स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने पर केंद्रित कर सकते हैं. डिजिटल भुगतान की यह सुविधा मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब बिलिंग काउंटर पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी. इससे उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेने और जरूरी जांच कराने में कम समय लगेगा. वहीं, डायग्नोस्टिक जांच कराने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह मिलने के तुरंत बाद ही भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें दोबारा बिलिंग काउंटर तक जाने की जरूरत नहीं होगी. इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिलता है. अब वे वार्ड से ही अस्पताल के बिलों का डिजिटल भुगतान कर सकते हैं. इससे मरीज बिना किसी परेशानी के डिस्चार्ज से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं और अलग-अलग काउंटरों पर जाने की जरूरत के बिना आसानी से घर लौट सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

डिजिटल भुगतान क्यों अपनाएं?
कंपनी के मुताबिक, डिजिटल भुगतान से बिलिंग काउंटर पर लंबी कतारों में लगने से बचें और समय बचाता है. इसके अलावा यूपीआइ, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए सुरक्षित भुगतान होगा. डॉक्टर से परामर्श और जांच की सुविधाओं का जल्दी लाभ ले सकते है. अस्पताल से छुट्टी की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनेगा. भुगतान की तुरंत पुष्टि प्राप्त लोग कर सकते है. काउंटरों पर भीड़ कम करने में मदद करें और अस्पताल के माहौल को मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाएं. हर डिजिटल भुगतान से मरीजों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल की सेवाएं अधिक तेज और सुविधाजनक बनती हैं. डिजिटल भुगतान अपनाकर मरीज प्रशासनिक औपचारिकताओं में कम समय लगाकर अपने इलाज और देखभाल पर अधिक ध्यान दे सकते हैं. टाटा मेन हॉस्पिटल मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए तकनीक आधारित सरल सुविधाओं को लगातार बढ़ावा दे रहा हैय अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों से अपील करता है कि वे डिजिटल भुगतान सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और कैशलेस व परेशानी मुक्त तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं. आपका इलाज कतार में इंतजार नहीं करना चाहिए के स्लोगन के साथ टीएमएच में डिजिटल भुगतान अपनाएं और अस्पताल में तेज, आसान और सुविधाजनक सेवाओं का लाभ उठा सकते है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand big catch : झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, एटीएस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
खबर

Jharkhand big catch : झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, एटीएस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

November 7, 2026
Jharkhand nisha bhagat suicide case : रांची में निशा भगत की मौत को लेकर भाजपा का सरकार पर बड़ा हमला, भाजपा ने कहा – आत्महत्या नहीं, हत्या है, बाबूलाल मरांडी ने कहा – हेमंत सरकार माफिया के रिमोट कंट्रोल से चल रही

Jamshedpur rural forest department issue : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में वन विभाग से स्वीकृत योजना स्थल पर सूचना पट नहीं, लोगों को नहीं मिल पा रही है पूर्ण जानकारी
खबर

Jamshedpur rural forest department issue : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में वन विभाग से स्वीकृत योजना स्थल पर सूचना पट नहीं, लोगों को नहीं मिल पा रही है पूर्ण जानकारी

November 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News