चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागाबाबा सार्वजनिक काली पूजा कमेटी और मिस्त्रीपाड़ा सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा मंगलवार को खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद वितरण में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी राजेश कुमार शामिल हुए. थाना प्रभारी ने दोनों कमेटी के महाप्रसाद वितरण में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मां काली की दर्शन कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
महाप्रसाद वितरण में हजारों लोग शामिल हुए और भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया. वहीं थाना प्रभारी भी लोगों के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर पूजा कमेटी के राजेश नामता,राजेश सिंह,शंभू दास,मुन्ना सिंह समेत अन्य और नागाबाबा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अभयजीत दास,सचिव संदीप चंद, देवाशीष नाथ,मनीष दास,आशीष नाथ, नीतीश दास,अमन दास, बाबू बेरा, सोनु बेरा, सुजीत नाथ समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.












