जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था ने पहल की है. छठ व्रतियों के अनुरोध पर संस्था की ओर से कदमा स्थित फार्म एरिया रोड नंबर 20 और 21 में पांच से छह नए स्थानों को छठ घाट के रूप में चिह्नित किया गया है. इन स्थानों पर घाट निर्माण के लिए खुदाई का कार्य भी कराया गया.संस्था की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुमन महतो के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह पहल की गई. (नीचे भी पढ़े)
इसका उद्देश्य छठ व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना और पर्व के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना है.स्थानीय छठ व्रतियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया. संस्था की ओर से कहा गया कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. श्रद्धालुओं की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए संस्था भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी.












