चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत चिरूबासा गांव में घरेलू विवाद को लेकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान दीपिका देवगम (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है. घटना को लेकर बताया जाता है कि पति सेलाय पूर्ति व पत्नी दीपिका देवगम के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पति व बच्चे घर से बाहर चले. इसी बीच दीपिका अकेले घर में थी. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान दीपिका देवगम ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. दीपिका देवगम अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़ गयी है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.












