जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर साकची स्थित जुबिली पार्क में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला. दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु जुबिली पार्क पहुंचे और वहां बड़े-बड़े पेड़ों के नीचे बने नाग के बिलों के समक्ष पूजा की. इस दौरान लोगों ने नाग देवता को दूध, फल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा के दौरान महिला, पुरुष और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. साथ ही नाग देवता की कृपा से परिवार की रक्षा होती है. इसी धार्मिक आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जुबिली पार्क में इस दौरान धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था देखने को मिली. लोगों ने सदियों से चली आ रही इस परंपरा को निभाते हुए नाग देवता से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.












