जमशेदपुर : छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए जमशेदपुर यातायात पुलिस ने छठ घाटों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है. पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 15 और 16 नवंबर के लिए पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
छठ घाटों के पास यहां बनाये गये हैं पार्किंग स्थल :
- बेली बोधन घाट, बिष्टुपुर – घाट जाने वाले रास्ते के सामने वाले रोड के किनारे एवं खाली स्थानों पर छोटी गाड़ियां, बड़ी गाड़ियों के लिए खरकई पुल पुलिस पोस्ट के बगल में
- कपाली घाट, मरीन ड्राइव – मरीन ड्राइव में सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन में
- तीन पुल छठ घाट, मरीन ड्राइव – मरीन ड्राइव में सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन में
- सती घाट, मरीन ड्राइव – मरीन ड्राइव में सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन में
- दोमुहानी घाट, मरीन ड्राइव – जेएनएसी पार्क में कार एवं दो पहिया वाहन, पार्क के सामने चिन्हित खाली जगह पर छोटी-बड़ी सभी गाड़ियां
- रामजन्म नगर रोड नंबर-9 घाट, कदमा – मरीन ड्राइव में सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन में
- शास्त्री नगर रोड नंबर 04 घाट, कदमा – रोड के किनारे सिंगल लाइन में
- न्यू पुल दोमुहानी गोलचक्कर के बगल में – रोड के किनारे सिंगल लाइन तथा खाली स्थान पर
- बच्चा सिंह छठ घाट, मरीन ड्राइव – मरीन ड्राइव में सर्विस रोड के किनारे सिंगल लाइन में
- नील सरोवर तालाब, छठ घाट, कदमा – तालाब के किनारे सिंगल लाइन में
- हाथी घोड़ा मंदिर घाट, साकची – विवेकानंद स्कूल के मैदान में
- स्वर्णरेखा गांधी घाट, साकची – सड़क के किनारे सिंगल लाइन में
- पांडेय घाट, भुइयांडीह – दुर्गा पूजा मैदान भुइयांडीह में
- शिव घाट, जुगसलाई – बागबेड़ा की तरफ से आने वाली गाड़ियां सेंट जॉन स्कूल में, जुगसलाई/बागबेड़ा की तरफ से आने वाली गाड़ियां विध्यवासिनी मंदिर के पास
- बड़ौदा घाट, बागबेड़ा – सिद्धू-कान्हू मैदान / डीबी मैदान में
- सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा – टाउन हॉल के बगल के मैदान में
- हुडको डैम, टेल्को – हुडको पार्क के सामने
- हुरलुंग (स्वर्णरेखा नदी) – नदी के सामने मैदान में
- लक्ष्मी नगर मकदम घाट – सड़क के किनारे सिंगल लाइन में
- डिमना लेक – डिमना लेक मैदान में (नीचे भी पढ़ें)
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि छठ घाटों पर जाते समय निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें. इससे पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी.












