जमशेदपुर : टाटा स्टील की चीफ एथिक्स काउंसलर सोनी सिन्हा का जेमीपोल में तबादला कर दिया गया है. उनको जेमीपोल का एमडी बनाया जा सकता है. दरअसल, जेमीपोल की एमडी स्वास्तिका बासु रिटायर होने वाली हैं. इसके बाद इस पद पर सोनी सिन्हा को पदस्थापित किया जायेगा. सोनी तीन साल के लिए वहां भेजी गयीं हैं. वे वाइस प्रेसिडेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट व बिजनेस एक्सीलेंस को रिपोर्ट करेंगी और जमशेदपुर से कामकाज देखेंगी. उनकी जगह चीफ टीक्यूएम व सीक्यूए त्रृप्ति श्रीवास्तव की नियुक्ति की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
वे चीफ एथिक्स काउंसलर के रूप में काम करेंगी और सीधे टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगी और जमशेदपुर से कामकाज देखेंगी. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने यह तबादला किया है.












